कोविड19 से जंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कोविड19 से जंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 मई 2020

कोरोना का इलाज आयुर्वेद में ।

आज जब विश्व कोविड19 से लड़ रहा है और इस लड़ाई में भारत विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। भारतीय संस्कृति का अनुसरण करने को विश्व की महाशक्तियां विवश नहीं।
भारतीय चिकित्सा पद्यति को विश्व की प्राचीन चिकित्सा पद्यति माना गया है। यजुर्वेद में वर्णित चिकित्सा पद्यति का अनुसरण कर मानव अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बड़ा सकता है जिससे कोरोना जैसे रोगों से भी जीता जा सकेगा। 
भारत सरकार बड़े पैमाने पर इसका प्रचार प्रसार कर रही है।
सभी असाध्य रोगों का इलाज हमारे वेदों में छुपा है।


आयुष मंत्रालय लगातार रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करने हेतु आवश्यक दवाओं का प्रचार प्रसार कर रहा है आम जन्मानस तक यह जड़ी बूटियों के प्रयोग की विधि पहुंचे इस कार्य को हम सब को करना चाहिए।
कोरोना कोई असाध्य रोग नही है परंतु रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर घातक हो सकता है। आप देख ही रहे हैं इससे मारने वालो का आंकड़ा काफी कम है। अनेक मामलों में बुजुर्ग भी इस भयानक रोग को मात देकर वापस आये हैं







अन्य प्रमाणित जानकारी को ही साझा करें कोई भ्रामक खबरें ना फैलाएं।प्रयास रहे कोरोना से बचाव एवम उससे जितने के लिए आवश्य उपाय हर व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक। सभी नागरिकों को जागरूक करें और इस जागरूकता अभियान में सहयोगी बने।
जय हिंद जय भारत । वन्दे मातरम। 


मंगलवार, 5 मई 2020

डॉ विश्वरूप राय चौधरी गलत है या सही क्या कोविड19 डर का व्यापार है?



स्व0#डॉ0राजीव_दीक्षित जी

आजकल आप सुन रहे हैं कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है एक तरफ  एक- दो डाक्टर इन चीजों पर से पर्दा उठाना चाहते हैं उनका कहना है, उन्होनेसच बोलने की हिम्मत की है वे कह रहे हैं कि कोरोना कोई महामारी नहीं है यह सिर्फ और सिर्फ फार्मास्यूटिकल कंपनीज का बहुत बड़ा षड्यंत्र है यह डर का व्यापार है । WHO वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन भी इस सब मे संलिप्त रहता है यह गंभीर आरोप हैं और इस पर आप देख ही रहे हैं कि संदेह तो अन्य देश भी कर रहे हैं ।
जी हां आपने सही सुना यह डर का व्यापार है न्यूज़ चैनल्स के माध्यम से मीडिया के माध्यम से इस डर को फैलाया जाता है इसी प्रकार सन 1990 में भी इस डर को फैलाया गया था एचआईवी बीमारी के रूप में समय-समय पर इस तरह के नए-नए रोगों के बारे में जानकारी देकर यह दर्शाया जाता है । जिससे के फार्मास्यूटिकल कंपनीज को अरबों का उलटफेर हो जाता है एक बहुत बड़ी स्ट्रांग लॉबी है जो किसी देश को भी नहीं बख्शते यह लोग इतने ताकतवर हैं अमेरिका और ब्रिटेन हो या इटली हो ईरान और इराक हो या इंडिया हो सब को अपनी मुट्ठी में रखते हैं। हर व्यक्ति को अपनी मृत्यु का भय होता है उसी भय को यह भुनाते हैं, है ना कमाल की बात यह बात रख रहे हैं डॉ बिस्वरूप रॉय चौधुरी जी हां आप इसके बारे में पड़ सकते हैं सुन सकते हैं उनके खुद के यू ट्यूब चेनल हैं और  जो लोग राजीव दीक्षित जी के फैन हैं उन्हें विश्वरूप राय चौधरी को आज का राजीव दीक्षित ही कह रहे हैं उनका अक्स देखा जा रहा है राजीव दीक्षित जी का विश्वरूप राय चौधरी की जैसी विचार धारा है और यदि आप इसे देखें विचार करें ऐसा भी हो सकता है कोरोना कोविड 19  कुछ  नहीं है यह सिर्फ डर का व्यवसाय है आने वाले समय में आप देखेंगे कि वरना के  साथ साथ पूरा  विश्व जिएगा जिनकी इम्यूनिटी पावर कम होगी वह जंग हार जाएंगे और मृत्यु उन्हें गले लगा लेगी और जिनकी इम्युनिटी सही होगी वह जीत जाएंगे। कोरोना कोई असर नहीं कर सकेगा ।
 अगर आपको कोरोना से लड़ना है अपनी इम्युनिटी पावर स्ट्रांग रखनी होगी इसके लिए क्या करना होगा हम पिछले ब्लॉग में बता चुके हैं उचित आहार-विहार आपको इस महामारी नामक बीमारी से बचा सकता है।  क्यों बात बरसों पहले भाई राजीव राजीव दीक्षित जी ने कही थी वह बात सत्य होती नजर आ रही है जो लोग भाई राजीव दीक्षित जी के थन थे वह इस बात को मान रहे हैं और हमें भी यह सच लग रहा है हम सरकार के आदेशों के साथ हैं संपूर्ण लॉक डाउन का पालन करते हैं कर रहे हैं आगे भी जो आदेश होंगे उनका पालन करेंगे लेकिन डॉ विश्वरूप राय चौधरी के विचारों पर मंथन भी अवश्य करेंगे और यह मंथन सरकार को भी करना होगा और आपको भी क्या डॉक्टर साहब सही बोल रहे हैं या सच में कोरोना एक महामारी है यदि है एक महामारी है तो इसका असर इतना ताकतवर नहीं है।


यह भी बताया जा रहा है कि प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना पोजिटिव पाए गए और उनका इलाज बैंगलोर के dr. methew ने किया है वह इलाज होमियोपैथी चिकित्सा पद्यति से किया गया है। बताया जाता है कि प्रिंस चार्ल्स होम्योपैथी चिकित्सा संस्थान के संरक्षक रहे हैं और वर्षो से इसी पद्यति से अपना और परिवार का इलाज कराते आये हैं।

है यूरोपीय देशों में मृत्युदर ज्यादा है इसका कारण है कि उनकी इम्युनिटी पॉवर कमजोर होती है। वहां पर पानी ज्यादातर ब्रिसलरी का पीया जाता है जंक फूड का प्रचलन है साथ ही अधिकतर लोग फ्रीज किया हुआ पैक्ड खाना खाते है । 

हमारे पूर्वजों द्वारा जड़ी बूटियों से ही असाध्य रोगों का सफल इलाज ढूंढ लिया था । देश की संस्कृति और सभ्यता ऋषि मुनियों की तपस्या यूँही व्यर्थ नहीं गयी पूर्व में हमारा देश सम्पन्न ही था चिकित्सा पद्यति सर्वश्रेष्ठ थी परंतु जल्द इलाज के चक्कर मे आयुर्वेद को छोड़ सबनेएलोपैथी की तरफ रुझान किया हुआ है । आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज जड़ से खत्म करने वाला है। आप और हम सब जानते हैं । 

भारतीय पौष्टिक आहार लेते हैं जो नहीं लेते जो उव्हित आहार विहार का ख्याल नही रखते उन्हें वैसे भी बहुत अधिक बीमारियां हो जाती है वह कोरोना की तरह ही मृत्यु की तरफ ले जाती हैं।

परंतु बस लक्षण अलग होते हैं । एक बार बिस्वरूप रॉय चौधरी के विचार सुनिए और कमेंट में बताए । आपके विचार क्या हैं।

#dr_vishwroop_roy_chowdhary
#drvishwrooproychowdhary
#corona
#covid19
#Rajeevdixit

उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए खुशखबरी।

 
यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए खुशखबरी हो सकती है आप या आपके स्वजन  उत्तर प्रदेश के निवासी अन्य प्रांतों में फसे है उनके लिए योगी सरकार घर पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर रही है ।

कोरोना महामारी के संकट से निपटने को सरकार द्वारा जो लॉक डाउन किया गया था उसकी वजह से काम काज ठप्प पड़ गया और गरीब लोग पिछले 1माह से भी ज्यादा समय से अन्य प्रांतों एवम अन्य जनपदों में फस गए थे। अनेक प्रयास करने पर भी अपने गृह जनपद नही जा पा रहे थे पूरे देश मे लगे कर्फ्यू के कारण अपने निवास स्थामनो से निकलने में खासी परेशानी थी और ईमानदारी से देश के लिए लॉक डाउन का पालन भी करना आवश्यक हो गया था। 

अब सरकार ने घर पहुंचाने के लिए कमर कस ली है यह कार्य तेजी से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसलिए बना देर किए अपना पंजीकरण करा लें।

इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपना विवरण दें । कोई समस्या हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। यथा संभव सहायता की जाएगी।


दिल्ली में फसे गरीब मजदूरों के लिए सरकार की योजना।

दिल्ली में फसे गरीब लोगों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा *राशन लेने के लिए कूपन योजना*
टेंपररी राशन के लिए आसान फ़ॉर्म अपलोड कर दिया गया है. यह बेहद आसान है।
बार बार काफी लोगो की शिकायत आ रही थी कि राशन लेने के लिए आवेदन करने में काफी कठिनाई हो रही है इसके लिए दिल्ली सरकार ने अब इसको बहुत आसान बना दिया है अब आपको अपने फ़ोन से कूपन के लिए आवेदन करना होगा कूपन मिलने के बाद नजदीकी सरकारी स्कूल से आपको 1 महीने का राशन मिल जाएगा।

*राशन कूपन कैसे मिलेगा*

राशन कूपन लेने के लिए इस लिंक को खोले https://ration.jantasamvad.org/ration/  और अपना सही मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर डाल कर आवेदन करे।

*लोगो की मदद कैसे करे*

यदि आपके पास कोई भी राशन मांगने की दरख्वास्त करता है तो उसको कूपन दिलाने के लिए अपने या उसके फ़ोन से आवेदन करके मदद करे और ज्यादा से ज्यादा यह संदेश लोगो तक पहुँचाये ताकि जरूरत मंद की ऐसे समय मे मदद हो सके।
धन्यवाद
*राजेश ऋषि*
*सेवक जनकपुरी*

अधिक से अधिक शेयर करें । राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत को जॉइन करें । 
दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूरों को सरकारी सहायता प्राप्त हो सके।

राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत एक गैर राजनीतिक संगठन है यह किसी पार्टी का अनुसरण नही करता सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिको तक पहुंचाने का प्रयास करता है। आप भी सहयोगी बनें। धन्यवाद।

रविवार, 3 मई 2020

कोविड 19 से लड़ने को खुद को तैयार कर लें - मृदुल शर्मा

विश्व को कोरोना कोविड-19 के साथ रहना ही होगा




      जब समय खराब आता है तो राजा रंक बन जाते हैं । यह समय का चक्र ही तो है एक छोटे से वायरस ने पृथ्वी का सर्वशक्तिशाली महा मानव भी भयभीत कर दिया। वह वर्षो पहले के जीवन जीने के लिए बाध्य है घरो से बाहर भी नही निकल सकता ।
     अमेरिका , इटली जैसे देशों की हालत आज क्या हो रही है आप देख रहे हैं । मनुष्य सर्व शक्तिशाली समझ बैठा था आज कोविड 19 कोरोना जैसे वायरस ने मनुष्य को अहसास कराया कि समय खराब आता है तब ऐसा भी हो सकता है ।

      भारत मे जैसा कि आप सभी देख रहे हैं 1 माह 10 दिन से ज्यादा हो चुका है जब सारा भारत लॉक डाउन है । भारत ही क्या अनेक देश पूरी तरह बंद हैं। जो बंद नही हुए वहां कोविड 19 से मरने वालों की संख्या हज़ारो लाखो में है। परंतु जब तक वेक्सीन नहीं बनती इस महामारी से बचने का  उपाय लॉक डाउन ही नहीं  है। परंतु यह भी सत्य है यदि लॉक डाउन ना होता तो हालात और भी बद्दतर होते। अब देश के सामने संकट है।


       जो आज तक ना हुआ जिसकी कल्पना किसी ने कभी  नहीं की थी वह 22 मार्च 2020 से भारत मे शुरू हुआ लोक डाउन से अब तक जो दृश्य और परिस्थिति देखने को मिली । सारे हवाई जहाज ट्रैन फैक्ट्री आदि सभी बंद ।। मनुष्य  स्वयम के घर मे कैद होने को मजबूर हुआ ।

      अब दुनिया जानती है इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई । सम्भवतः यह जैविक हथियार है और यह तृतीय विश्व युद्ध है जो छिड़ चुका है। देश खुद को बचाने में लगे हुए हैं।इसके बारे में चर्चा आगे करेंगे।

       परन्तु लॉक डाउन से अब तक तो बचा जा सका परंतु आगे यह महामारी भुखमरी का रूप ले सकती है साथ ही देश की अर्थ व्यवस्था और भी ज्यादा चर्मरायेगी। देश की अर्थव्यवस्था और भुखमरी को नियंत्रित करने के लिए, अब सभी मनुष्यों को स्वयम की आदतें सुधारनी ही पड़ेंगी।



        लॉक डाउन 3.0 शुरू हो चुका है । कोविड 19 से निपटने के लिए अब हमें इसी बीच अपनी प्राण शक्ति बढ़ाना आवश्यक है अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी को सही करना है ।



        इसके लिए अपने खान पान को भी सही करना है । स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक योगाभ्यास भी करने हैं। साथ मे आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा इम्युनिटी स्ट्रांग करनी है।

खान पान

सही डाइट प्लान बनाएं

दिन में खाना 4-6 बार खाएं । यह नहीं कि दिन में दो बार  भोजन किया वह भी पेट भर कर । थोड़ा थोड़ा खाएं संतुलित खाएं ।संतुलित व पौष्टिक  आहार लें ।

नाश्ता

सुबह 5-6 बजे उठें ,  उठते ही गर्म पानी का सेवन करें, फ्रेश हों ,ध्यान व योग करें ।



नाश्ता 7-8 बजे होना ही चाहिए नाश्ते में प्रोटीन लें , प्रचुर मात्रा में प्रोटीन लेने के लिए आप नाश्ते में अंकुरित चने, अंकुरित हरि मूंग, थोड़ा पनीर स्वाद के लिए प्याज,टमाटर,कला नमक आदि का उपयोग करें।किसी दिन प्रोटीन के लिए अंडे भी ले एक्ट हैं ।


नाश्ते के बाद 10 से  11 बजे आप जूस ले सकते हैं । या कोई भी एनर्जी  ड्रिंक लें ।

दोपहर का खाना 
खाना 12-1 बजे के बीच का समय खाने के किये रखें खाने में दाल रोटी हरि सब्जी सलाद अवश्य लें । अपनी इच्छानुसार बदल सकते हैं ।

4 से 5 बजे आप फ्रूट्स लें फ्रूट चाट लें या जूस लें । यह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा ।



रात्रि का भोजन
7-8 बजे हल्का खाना खाएं जिसमे वही कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन लें खाना सीमित रखें पेट हल्का ही राहना चाहिये।



       रात्रि 10 बजे सोने से पहले आप दूध ले सकते हैं । दूध के साथ आप अश्वगंधा, सतावरी आदि चिकित्सक के परामर्शानुसार लें। अश्वगंधा इम्युनिटी बढ़ाता है ।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग आपके शरीर के अनुसार करें।

      मोटापे को ना बढ़ने दे संतुलित आहार विहार किसी भी वर्कर के रोग से आपको बचाये रखता है । यदि अपनी दिन चर्या सही कर ली जाए तो हमे किसी भी प्रकार का रोग जैसे मोटापा उच्च रक्तचाप शुगर आदि कुछ भी नहीं होगा ।

धूम्रपान नशा शराब आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें ।




प्रोटीन का उपयोग  ज्यादा करें। इसके लिए आप अंडे, अंकुरित चने , अंकुरित मूंग, डालें , पनीर , मूंगफली के दाने, बीन्स, जैसे चने , राजमा, ड्राई फ्रूट्स  बादाम काजू, दूध ,आदि ले सकते हैं।








पानी ज्यादा पीने की आदत डालें ।



ध्यान एवम योग

     सुबह 1 घण्टा ध्यान एवम योग के लिए अवश्य निकालें।ध्यान करने से आपकी प्राण शक्ति में इजाफा होता है यह बहुत ही स्ट्रॉग क्रिया है जिसके द्वारा हम स्वयम को मजबूत कर सकते हैं। 


     प्राणायाम करें साथ मे सूर्यनामष्कार कपालभांति प्रतिदिन करें । सारे रोग दूर होंगे और आपको दीर्घ आयु प्राप्त होगी।





     हेंड ग्लव्स व सेनेटाइजर का उपयोग करें । रास्ते मे ग्लव्स का उपयोग करना होगा । आफिस में जाकर ग्लव्स भी साफ करने होने या सेनेटाइजर का उपयोग कर वह संक्रमण रहित करना होगा । इसी प्रकार घर लौटने पर घर के बाहर ही सेनेटिक्सर का उपयोग करना होगा बाथरूम में जाकर कपड़े धोने के लिए डालने होंगे । एक आदत यह डालनी होगी कि हाथ चेहरे की तरफ ना जाएं ।यह सब अपने जीवन मे ढालना ही होगा।



मृदुल शर्मा 
प्रधान संपादक 
नवदृष्टि युवा आवाज 
राष्ट्रीय मासिक पत्रिका




शनिवार, 2 मई 2020

अब विश्व को कोरोना के साथ जीना पड़ेगा

 विश्व को अब कोरोना के साथ जीना ही पड़ेगा 
जी हां आपने सही सुना वर्तमान हालातों को देखते हुए अब दुनिया का कोई भी देश ज्यादा लॉक डाउन नहीं कर सकता लॉक डाउन करने से आर्थिक व्यवस्था खराब होती जा रही है लोग  कोरोना से नहीं मरेंगे तो भुखमरी से मारेंगे अब हमें कोरोना  covid-19 के साथ जीना पड़ेगा अब यह आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन गया है अब हमें इससे जुड़े हुए प्रिकॉशन भी साथ में रखने पड़ेंगे जैसे के हैंड सैनिटाइजर, ग्लव्स और इससे जुड़ी हुई अन्य सावधानियां गर्म पानी का सेवन घर में लाई हुई चीजों जैसे हरी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर  उसका उपयोग करना घर में घुसने से पहले ही स्नान करना हैंड वॉश करना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा लगातार यह अपने बच्चों को भी सिखाना पड़ेगा विशेष सावधानी के साथ जिंदगी को आगे बढ़ाना पड़ेगा, इसके अलावा विश्व के पास कोई चारा नहीं बचा इन सब चीजों को करते-करते साथ में इसकी वैक्सीन की खोज जारी रहेगी ही लेकिन अब ब्लॉक डाउन को ज्यादा झेला नहीं जा सकता क्योंकि हालात गंभीर होते जा रहे हैं हम देख रहे हैं कि जिस तरह से लॉक डाउन किया जा रहा है उससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है सारे काम धंधे चौपट पड़े हुए हैं छोटे-छोटे काम करने वाले लोग जो रोज खोदो  रोज पियो वाला सिस्टम चल रहा था उनका वह सब सिस्टम  खत्म हो गया वह कहां से कब तक खाते रहेंगे ? हम सभी की मूलभूत सुविधाओं में राशन पानी ही नहीं होता है इसके अलावा बहुत सारी चीजें होती है जो केवल पैसे से ही ली जा सकती है इसी प्रकार हर  मनुष्य सिर्फ दाल चावल आटे से भी काम नही चलता। एक खबर सुनने को मिली कि एक  4 साल की बच्ची बिना इलाज के तड़प तड़प कर मर गई ।  एक बच्ची नहीं जाने कितने लोगों ने बिना इलाज के अपनी जान से हाथ धो दिया है इसके अलावा बहुत सारे घरों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है उनके घरों में चूल्हा जलना बंद हो गया है बहुत से परिवार एक टाइम का भोजन करके गुजारा कर रहे हैं । स्थिति इससे और भी ज्यादा खराब हो महामारी से बचने के साथ भुखमरी से मरने को मजबूर हो जाए सरकार को निर्णय लेना होगा ।



भारत सरकार ने समय से लोक डाउन कर दिया जिसके कारण देश में महामारी संक्रमण पर नियंत्रण  कर लिया गया अन्यथा की स्थिति में आज लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो जाएं गंवा चुके होते । साथियों मित्रों माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने कोरोना के खिलाफ जो जंग लड़ी है उसमें हम जीत रहे हैं इस 2 माह के लॉक डाउन के समय में ही देश ने कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी तैयारियां कर ली है जिस समय कोरोना का प्रकोप विश्व में फैल रहा था और जब अचानक से भारत में आया तो हमारे हॉस्पिटल्स भी इसके लिए तैयार नहीं थे आज भारत सरकार ने युद्ध स्तर पर कोरोना से लड़ने के लिए हॉस्पिटल्स का भी निर्माण कर लिया है यही नहीं चिकित्सकों को नर्सिंग स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है । 

अब करना क्या होगा
कोविड 19  से लड़ने  में अब दायित्व बनता है जनता का जनता को लापरवाही छोड़ इससे लड़ने के, इसके साथ जीने के तौर-तरीकों को अपने जीवन में ढ़ालना होगा जैसा कि हमने ऊपर बताया है हैंड सैनिटाइजर, हेंड वाश, हैंड ग्लव्स इत्यादि का उपयोग लगातार करना होगा घर के हर सदस्य को इन सावधानियों के बारे में जागरूक करना होगा। इसके अलावा अपने भोजन अपने दिनचर्या में शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी सिस्टम) को सही करने का तरीका अपनाना होगा भोजन में तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान में सुधार करना होगा पौष्टिक आहार लेना होगा और दिनचर्या में आवश्यक योगासनों का एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक शारीरिक श्रम का, कसरत का अभ्यास जारी रखना होगा, दैनिक रूटीन बनाना होगा यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी होगा।


लॉक डाउन सीमित क्षेत्र में ही लगाया जाएगा
अब लॉक डाउन में  सुधार करने होंगे जिससे देश फिर से चलना शुरू होगा उसमे निम्नानुसार कार्य शुरू किया जा सकेगा । लॉक डाउन केवल उसी संक्रमित क्षेत्र में किया जाए जहां पर यह कोरोना के केसे मिले हैं एक उदाहरण अभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया था कि जैसे मान लीजिए उदाहरण के तौर पर 50 गांव का कोई जिला है वहां किसी एक गांव में 40 मरीज कोरोना के निकलते हैं तो पूरे जनपद को लॉक डाउन करना कोई बुद्धिमता का काम नहीं है ।बिल्कुल यह सत्य बात है इसमें जो है कोई दो राय नहीं है अगर उस केवल 1 गांव को लोक डाउन किया जाए और बिल्कुल सीज कर दिया जाए बाकी सारे 49 गांव के काम सुचारू रूप से चलाई जाए तो हम अर्थव्यवस्था को सुचारू कर सकते हैं और जो गांव इससे संक्रमित हैं और पीड़ित है उसकी मदद भी भली प्रकार से कर सकते हैं एक गांव जो  कोरोना से ग्रसित हो उसके आवाज में पूरे 50 गांव को बिठाकर सरकार सारी सुविधाएं मुहैया कैसे करा सकती है कुमारी के संगठन सामाजिक कार्यकर्ता कब तक इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे इसके लिए आवश्यक है कि सरकार एक अच्छी रणनीति बनाए जिस एरिया में या करो ना संक्रमित मरीज पाए जाएं वहां पर जो है सिर्फ उसी एरिया को सील किया जाए इसके लिए पूरे जिले को सील न किया जाए इस और सरकार को ध्यान देना होगा ।

यदि आपके पास हैं सुझाव तो आप कमेंट बॉक्स में अवश्य दें । अपने विचार अवश्य रखें।

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

कोविड 19 कोरोना होम आइसोलेशन की गाइड लाइन जारी देखें

वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों के होम आइसोलेशन को लेकर गाइडलाइन्स की गयी जारी



• स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स

•  होम आइसोलेशन में रहने के लिए मरीजों को दिए गए निर्देश

•  संक्रमित व्यक्ति की 24 घंटे देखभाल करने वाले को भी सतर्क रहने की जरूरत

आगरा, 29 अप्रैल: कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. साथ ही इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार भी नियमित अंतराल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए गाइडलाइन्स भी जारी कर रही है. इस दिशा में सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुनः वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों के होम आइसोलेशन को लेकर गाइडलाइन्स जारी कर विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है.

वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों को ही होम आइसोलेशन की सलाह:

कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं. चिकित्सकीय जांच के बाद यह स्पष्ट होता है कि संक्रमित व्यक्ति को कैसी सुविधा की जरूरत है. संक्रमितों को संक्रमण के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें वेरी माइल्ड, माइल्ड, मॉडरेट एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण शामिल है. माइल्ड मामलों के लिए कोविड केयर सेंटर, मॉडरेट के लिए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर  एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण मामलों के लिए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था की गयी है. जबकि चिकित्सकों की पुष्टि के बाद वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है. जिसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइन्स जारी कर विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है.



होम आइसोलेशन के लिए योग्यताएं:

• मेडिकल ऑफिसर  द्वारा वेरी माइल्ड कोविड-19 की पुष्टि की गयी हो

• ऐसे व्यक्तियों के घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध हो

• होम आइसोलेशन के दौरान 24 घन्टे देखभाल करने वाला कोई व्यक्ति उपलब्ध हो

• आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर उसे हमेशा एक्टिव रखना जरुरी है

• मरीज की स्वास्थ्य स्थिति से जिला सर्विलांस पदाधिकारी को अवगत कराते रहना जरुरी है

• होम आइसोलेशन में गए व्यक्ति को सेल्फ आइसोलेशन अंडरटेकिंग फॉर्म भरना जरुरी होगा



 इन परिस्थितियों में चिकित्सकीय सलाह होगा जरुरी:

• यदि व्यक्ति को सांस लेने में अधिक तकलीफ हो रही हो

• छाती में निरंतर दबाब या दर्द हो रहा हो

• मानसिक संशय बढ़ रहा हो या सोचने में दिक्कत हो रही हो

• यदि चेहरा या ओंठ नीले पड़ रहे हों

कब होम आइसोलेश्न से मुक्त हो सकते हैं:

जिला सर्विलासं पदाधिकारी द्वारा सत्यापित करने के बाद ही होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति को आइसोलेशन से मुक्त किया जा सकता है. इसके लिए संक्रमित व्यक्ति में कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं होने चाहिए जिसकी पुष्टि लैब टेस्ट की रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद ही संभव है.

देखभाल करने वाले व्यक्ति भी बरतें ये सावधानियां:

• ट्रिपल लेयर मेडिकल डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही अपने चेहरे, मुँह एवं नाक को छूने से बचें

• नियमित तौर पर हाथों की सफाई करें. लगभग 40 सेकंड तक साबुन एवं पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल बेस्ड सैनीटाइजर का प्रयोग करें

• संक्रमित से डायरेक्ट कांटेक्ट में आने से बचें. मरीज को किसी भी तरह से छूने से पहले हैण्ड ग्लोब्स का प्रयोग करें

• संक्रमित मरीज द्वारा इस्तेमाल किसी भी चीज को इस्तेमाल न करें

•  संक्रमित मरीज की स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखें

संक्रमित भी होम आइसोलेशन के दौरान बरतें सावधानियां:

• हमेशा ट्रिपल लेयर मेडिकल डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल करें. 8 घन्टे के बाद मास्क को डिस्पोज कर दें

• मास्क को सोडियम हाइपो-क्लोराइट से डिश-इन्फेक्ट करने के बाद ही बाहर फेंकें

• मरीज पर्याप्त मात्रा में आराम लें एवं प्रचुर मात्रा में पानी पीएं

• लगभग 40 सेकंड तक साबुन एवं पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल बेस्ड सैनीटाइजर का प्रयोग करें

• निजी सामान किसी दूसरे के साथ साझा न करें

• जिन सतहों एवं चीजों को छुते हों उसे नियमित तौर पर हाइपो-क्लोराइट से डिश-इन्फेक्ट करें

• चिकिस्त्कीय सलाह को पूरी तरह पालन करें

• अपना ख्याल खुद रखें एवं अपने शारीरिक तापमान को प्रतिदिन मॉनिटर भी करते रहें

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के मोबाइल नम्बर ।


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी जिलाधिकारी व्हाट्सआप पर ऑन लाइन
कर दिए गए हैं ।
सीधे डीएम के व्हाट्सएप पर शिकायत कर सकते हैं .उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों के संपर्क...
District Magistrate Uttar Pradesh CUG
No's
Sl.No District CUG No.
1 DM Agra 9454417509
3 DM Aligarh 9454415313
4 DM Allahabad 9454417517
5 DM Ambedkar Nagar 9454417539
6 DM Amroha 9454417571
7 DM Auraiya 9454417550
8 DM Azamgarh 9454417521
9 DM Badaun 9415908422
10 DM Baghpat 9454417562
11 DM Bahraich 9454417535
12 DM Ballia 9454417522
13 DM Balrampur 9454417536
14 DM Banda 9454417531
15 DM Barabanki 9454417540
16 DM Bareilly 9454417524
17 DM Basti 9454417528
18 DM Bijnor 9454417570
19 DM Budaun 9454417525
20 DM Bulandshahar 9454417563
21 DM Chandauli 9454417576
22 DM Chitrakoot 9454417532
23 DM CSJM Nagar 9454418891
24 DM Deoria 9454417543
25 DM Etah 9454417514
26 DM Etawah 9454417551
27 DM Faizabad 9454417541
28 DM Farrukhabad 9454417552
29 DM Fatehpur 9454417518
30 DM Firozabad 9454417510
31 DM Gautambudh Nagar 94544
32 DM Ghaziabad 9454417565
33 DM Ghazipur 9454417577
34 DM Gonda 9454417537
35 DM Gorakhpur 9454417544
36 DM Hamirpur 9454417533
37 DM Hapur 8449053158
38 DM Hardoi 9454417556
39 DM Hathras 9454417515
40 DM J.P.Nagar 5922262999
41 DM Jalaun 9454417548
42 DM Jaunpur 9454417578
43 DM Jhansi 9454417547
44 DM Kannauj 9454417555
45 DM Kanpur Nagar 9454417554
46 DM Kashiram Nagar 9454417516
47 DM Kaushambhi 9454417519
48 DM Kheri 9454417558
49 DM Kushinagar 9454417545
50 DM Lalitpur 9454417549
51 DM Lucknow 9454417557
52 DM Maharaj Ganj 9454417546
53 DM Mahoba 9454417534
54 DM Mainpuri 9454417511
55 DM Mathura 9454417512
56 DM Mau 9454417523
57 DM Meerut 9454417566
58 DM Mirzapur 9454417567
59 DM Moradabad9897897040
61 DM MRT 1212664133
62 DM Muzaffar Nagar 9454417574
63 DM Mzn 9454415445
64 DM PA Mujeeb 9415908159
65 DM Pilibhit 9454417526
66 DM Pratapgarh 9454417520
67 DM Raebareili 9454417559
68 DM Ramabai Nagar 9454417553
69 DM Rampur 9454417573
70 DM Saharanpur 9454417575
71 DM Sambhal 9454416890
72 DM Sant Kabir Nagar 9454417529
73 DM Sant Ravidaas Nagar
9454417568
74 DM Shahjhanpur 9454417527
75 DM Shamli 9454416996
76 DM Shrawasti 9454417538
77 DM Siddhathnagar 9454417530
78 DM Sitapur 9454417560
79 DM Sonbhadra 9454417569
80 DM Sultanpur 9454417542
81 DM Unnao 9454417561
82 DM Varansi 9454417579

ना जुर्म करें ना होने दें ,
करें सीधे जिलाधिकारी से संपर्क। अपने परिचितों को भी भेजें।

Featured post

सहयोग समिति संस्था क्या है

सहयोग समिति क्या है? सहयोग समिति एक सामाजिक संस्था है जो अधिनियम 21,1860 के अंतर्गत पंजीकृत है पंजीकरण संख्या 2496/2005-2006 है। जि...