मंगलवार, 4 जुलाई 2017

Rjys bharat ngo (The Power Of Youth)


इस वीडियो में राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत द्वारा समस्त भारत के विभिन्न राज्यो में पदाधिकारियों द्वारा किये गए कार्यो की झलकियां है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मृदुल शर्मा दके नेतृत्व में समस्त प्रदेशाध्यक्षो ने सराहनीय कार्य किया ।


वर्ष 2004 में योगिराज भगवान श्री कृष्णा की नगरी मथुरा से जागरूक युवा संगठन भारत की स्थापना हुई । इसकी स्थापना मुख्य रूप से पंडित मृदुल शर्मा जी ने की।वही इसके  संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए । धीरे धीरे कारवां बढ़ता गया संगठन देश के अनेक जनपदों में सक्रिय हुआ।

राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन

 मित्रो , 
             देश की वर्त्तमान  परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक है की कुछ ठोस कदम उठाये जाएँ  , देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भगत  सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, राजगुरु, अशफाकउला जैसे शहीदो की कुर्बानी वयर्थ नहीं जाने दी जाएगी  ।   शहीद होने की आवश्यकता नहीं है आवश्यकता है तो सिर्फ एकजुट होकर बुराइयों का सामना करने की, आवाज उठाने की, इसी प्रयास के साथ आपका संगठन पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्यरत है और आप सभी से आह्वान करता है कि संगठन से जुड़कर इसे और मजबूती प्रदान करें जिससे संगठन के लक्ष्यों को आसानी से हांसिल किया जा सके और एक नए भयमुक्त समाज की स्थापना की जा सके |संगठन विभिन्न वर्गों (जैसे- वकील,पत्रकार,महिला समाज सेवी ,युवा समाज सेवी ,किसान आदि) को सादर आमंत्रित करता है | युवा चाहे तो क्या नहीं कर सकता? लेकिन आवश्यकता है तो सिर्फ एकजुट होने की  तत्पश्चात सब कुछ संभव है |
           
 राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन क्या है?

          राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन एक गैर राजनैतिक संगठन है जो जाति धरम से ऊपर उठकर देश सेवा के लिए काम  करता है राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन की स्थापना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में.. योगिराज श्रीकृष्ण भगवान के जनम स्थान में. हुई|देश भर में  समाज में फैली बुराइयों जैसे नशाखोरी, अपराध, अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने, युवाओं को संगठित कर योग्य और जागरूक युवाओं की सहायता से देश के विकास हेतु युवाओं को एकजुट करना उनमे आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न करना प्रमुख उद्देश्य है |

         जागरूक युवा संगठन हर प्रकार के अन्याय,अत्याचार,,भ्रष्टाचार एवं बुराई जैसे महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, बालश्रम , सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, के विरुद्ध आवाज़ उठाने में गरीब असहाय को न्याय दिलाने में सहायता करता है  |    
सरकारी योज्नाओं का लाभ पत्र व्यक्तियों तक पहुँचाना , स्वरोजगार की स्थापना करने हेतु मार्गदर्शन करना |
अन्याय अत्याचार से पीड़ित गरीब असहाय की सहायता करना |

       राह से भटक रहे युवाओं को योग्य व् जागरूक युवाओं की सहयता से सही मार्ग पर लाना , नशाखोरी व् अपराधिक प्रवृति की ओर बाद रहे युवाओं को स्वरोजगार की स्थापना में मदद करना ओर सही दिशा देना  
महिलाओं के लिए  योग्य महिलाओं ओर युवतियों की सहायता से  महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना |
       सर्कार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को देश भर में राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहायता से क्रियान्वित करना |
       देश ओर समाज के विकास के लिए देश भर में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना , अस्पताल, 
 वृद्दाश्रम, अनाथाश्रम, महिला आश्रय सदन की स्थापना एवं सञ्चालन करना, राज्य सरकार , केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को देश भर में क्रियान्वित करना

        राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाता  है जैसे -   वृक्षारोपण अभियान, भारतीय नागरिकों के कर्त्तव्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान, नशा उन्मूलन अभियान,जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान जैसे- (HIV AIDS, DENGUE, covid19 ETC.).

       संगठन को और मजबूत बनाने के लिये पेज के ऊपर दी गयी लिंक "JOIN RJYS" पर क्लिक करें और संगठन के सदस्यता फॉर्म में या कांटेक्ट अस पर जाकर आवश्यक सूचना भरकर संगठन के सदस्य बनें हमें एक और देश भक्त का इन्तजार है .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सहयोग समिति संस्था क्या है

सहयोग समिति क्या है? सहयोग समिति एक सामाजिक संस्था है जो अधिनियम 21,1860 के अंतर्गत पंजीकृत है पंजीकरण संख्या 2496/2005-2006 है। जि...