बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मुम्बई में शिवसेना ने घर घर जा कर बांटी राहत सामिग्री

*शिव सेना ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री*



समाचार ब्यूरो मुंबई।
कोरोना संकट के चलते प्रभावित हुए वर्ग को सहयोग देने के उद्देश्य से शिव सेना  के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य के मार्गदर्शन से शिव सेना ने कदम आगे बढ़ाए हैं। शिव सेना की नवी मुंबई इकाई ने बुधवार को अधिकाधिक परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराने का पुरजोर प्रयास किया। इस कार्य में कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए घर-घर सामग्री पहुंचाई। जिन लोगों को सामग्री मिली, उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। शिव सेना जिलाध्यक्ष एवं टॉपर्स फाउंडेशन के संस्थापक संदीप शर्मा ने बताया कि 'कोई भूखा न सोये' की नीति पर चलते हुए इस नेक कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत  *शिव सेना  के विभाग प्रमुख कोपरखैरने सचिन कांबले जी*  ने राशन सामग्री की पूरी व्यवस्था की। उन्होंने 100 से अधिक परिवारों को गेहूं, चावल, नमक, शक्कर , चाय, बटाटा, कादा तथा हल्दी इत्यादि रसोई सामग्री वितरित की। संदीप शर्मा ने कहा कि विभाग प्रमुख समाजसेवी कार्यों में सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। साथ ही वे अन्य लोगों के लिए भी आदर्श उदारण बनते हैं। उनका कहना है कि आपदा के समय जरूर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सहयोगकर्ता मौजूद रहे।

*कोई भूखा न सोये ऐसा प्रयास जारी है नवी मुंबई*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सहयोग समिति संस्था क्या है

सहयोग समिति क्या है? सहयोग समिति एक सामाजिक संस्था है जो अधिनियम 21,1860 के अंतर्गत पंजीकृत है पंजीकरण संख्या 2496/2005-2006 है। जि...